रियल्टी सेक्टर के सुधरने लगे हालात, प्रॉपर्टी की बिक्री 15% बढ़ी


रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। वित्त वर्ष 2016 के तीसरे क्वार्टर में देश के बड़े रियल्टी मार्केट्स में प्रॉपर्टी की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी है। प्रॉपर्टी रिसर्च फर्म लियास फोरास के अनुसार अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई और एनसीआर में प्रॉपर्टी की सेल बढ़ी है। वहीं चेन्‍न्‍ई और कोलकाता में गिरी है। रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बिक्री में चेन्‍नई का प्रदर्शन सबसे खराब और पुणे का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। चेन्‍नई में 23 फीसदी की गिरावट और पुणे में 49 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

अफोर्डेबल प्रॉपर्टी की मांग सबसे ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार 25 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के मकानों की मांग सबसे ज्यादा है। कोलकाता, पुणे और एनसीआर में लगभग 40 फीसदी डिमांड अफोर्डेबल प्रॉपर्टी की है। वहीं मुंबई में लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी प्रॉपर्टी की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है। बेंगलुरु और हैदराबाद में मिड-सेगमेंट प्रॉपर्टी की डिमांड देखने को मिली। बेंगलुरु में आईटी सेक्टर और स्टार्टअप की संख्‍या बढ़ने से 1बीएचके फ्लैट की मांग तेजी से बढ़ी है। अहमदाबाद एक मात्र शहर है, जहां पर 25 लाख रुपए कीमत के मकानों की मांग सबसे ज्यादा रही है।

NCR में 58 महीने की अनसोल्ड इनवेंट्री

प्रॉपर्टी की सेल बढ़ने के बावजूद देश के बड़े मार्केट में अनसोल्ड इनवेंट्री का दवाब बना हुआ है। रियल्टी के बड़े मार्केट में से एक एनसीआर में अभी भी 58 महीने की अनसोल्ड इनवेंट्री है। मुंबई में 48 महीने, बेंगलुरु में 41 महीने, अहमदाबाद में 33 महीने, चेन्‍नई में 35 महीने, हैदराबाद में 24 महीने, कोलकाता में 42 महीने और पुणे में 26 महीने की अनसोल्ड इनवेंट्री है। इसका मतलब है कि इन शहरों में अभी इतने महीने तक प्रॉपर्टी बिक्री के उपलब्ध है। अगर, कोई प्रोजेक्‍ट लॉन्च भी नहीं हो तो सप्लाई प्रर्याप्त है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment