आप अगर नौकरी पेशा हैं और आपके पास फेसबुक अकाउंट है तो आपको 1 लाख तक का लोन बिना किसी कागजी कार्रवाई के मिल सकता है। पुणे की कंपनी अर्ली सैलरी ने एक ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इस ऐप के जरिए आप 24 घंटे के अंदर एक लाख तक की रकम ले सकते हैं।
एक्सक्लूसिव बात में अर्ली सैलरी के सीईओ अक्षय मेहरोत्रा ने बताया कि कंपनी ने यंगस्टर्स को फोकस करते हुए यह एप लांच किया है। मेहरोत्रा के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि आजकल के ज्यादातर यंगस्टर्स की सैलरी कम होती और उनके खर्च ज्यादा होते हैं। ऐसे में उनकी सैलरी महीने के बीच में खत्म हो जाती है। कंपनी ने यंगस्टर्स की कमाई और खर्च के गैप को खत्म करने की कोशिश के तहत यह ऐप लॉन्च किया है।
Check Loan Eligibility - Click Here

0 comments:
Post a Comment