नेट जिओ चैनल पर दिखेगा नोएडा-ग्रेनो



नोएडा और ग्रेटर नोएडा पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनेगी, जिसे नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर दिखाया जाएगा। बुधवार को प्राधिकरण में प्रस्तुतीकरण हुआ, जिसमें नेट जिओ चैनल की टीम ने एफवन ट्रैक पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई।

फिल्म से प्रभावित होकर प्राधिकरण चाहता है कि नोएडा व ग्रेनो के विकास की पूरी झलक भी इस चैनल पर दिखाई जाए, ताकि विश्व स्तर पर इन दोनों शहरों को लोग जान सकें।

प्राधिकरण के इस कदम को निवेश के नजरिए से भी देखा जा रहा है। फिलहाल प्राधिकरण की ओर से इस पर आखिरी निर्णय लिया जाना बाकी है। इस मौके पर चेयरमैन रमा रमण, एसीईओ पीके अग्रवाल, वित्त नियंत्रक जीपी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, गांवों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने और लागत कम करने के प्रस्ताव पर एक कोरियाई कंपनी ने भी प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें कंपनी ने सड़क बनाने के लिए नए मैटेरियल मिलाने के साथ ही तकनीकी बारीकियों पर जानकारी दी। एक अन्य प्रेजेंटेशन नोएडा में बसों के संचालन पर हुआ। 

लैंडफिल साइट पर प्रेजेंटेशन 16 को
शहर के कूड़े को निस्तारित करने के लिए प्रस्तावित लैंडफिल साइट पर 16 अप्रैल को प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें किसी एक कंपनी के चयन पर निर्णय लिया जा सकता है। नोएडा में अभी तक लैंडफिल साइट न होने से शहर का कूड़ा-कचरा कहीं भी फेंका जा रहा है। प्राधिकरण एक ऐसी कंपनी चाह रहा है, जो सेक्टरों से कूड़ा उठाने के साथ ही लैंडफिल साइट पर ले जाकर डंप करने तक की जिम्मेदारी ले सके।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment